Posts

Showing posts with the label Independence

आज़ादी मैं तुझको ढूंढ लाऊंगा

ये जो आज़ादी है वो अभी अधूरी है, पराई है, इस आज़ादी पर तो शहीदों की भी आंख भर आई है || उन्होंने क्रांति की मशाल से देश को आज़ादी दिलाई थी, सपना था उनका देश को मशाल से रोशन करने का, हमने तो उस मशाल से देश को आग लगाई है | ये जो आज़ादी है वो अभी अधूरी है, पराई है, इस आज़ादी पर तो शहीदों की भी आंख भर आई है || वादा है मेरा ऐ आज़ादी मैं तुझको ढूंढ लाऊंगा, क्रांति की एक मशाल मैं भी जलाऊंगा.. राख कर दूंगा उसमे मैं बुराई और पाप का नामोनिशान मिटा दूंगा भ्रष्टाचार के दाग का.. चीर के रख दूंगा छाती उसकी जो तुझे विभाजित करेगा एक युद्ध अंग्रेजो से था अब अन्याय से युद्ध मैं लडूंगा. न आतंकी राज होगा, न पैसे की माया चलेगी देश है ये मेरा ये, इसमें शांति और प्यार की गंगा बहेगी.. खेत में किसान के सफलता की फसल लह-लहराएगी मजदूर जब मेहनत करेगा तो खुशियाँ उसके आँगन आएँगी.. ये जो आज़ादी है वो अभी अधूरी है, पराई है, इस आज़ादी पर तो शहीदों की भी आंख भर आई है || वादा है मेरा ऐ आज़ादी मैं तुझको ढूंढ लाऊंगा, क्रांति की एक मशाल मैं भी जलाऊंगा अब तो आज़ादी का जशन मैं तब ही मनाऊंगा...